कार्यक्रमक्राइमजागरूकतादिपावलीपुलिस विभागबलियाबिग ब्रेकिंग

धनतेरस, दीपावली, छठ पर्व को लेकर एसपी ने रसड़ा बाजार में किया फ्लैग मार्च


रसड़ा (बलिया)। रसड़ा में गुरुवार की देर शाम को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आगामी त्यौहार दीपावली, धनतेरस, छठ पूजा के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस फोर्स के साथ नगर के भगत सिंह तिराहा से मिशन रोड, हास्पीटल रोड, मुंसफी मोड़, स्टेशन रोड में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने नगर व क्षेत्र के लोगों से आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं जाने की अपील की। एसपी ने नगर के सराफा व्यवसायियों समेत अन्य दुकानदारों से बातचीत की और उन्हें अपने दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा।नगर भ्रमण के बाद पुलिस द्वारा प्यारेलाल चौराहा पर बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले आधा दर्जन से अधिक बाइकों का चालान भी किया गया।फ्लैग मार्च के दौरान सीओ आलोक कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह, आदर्श पुलिस चौकी उत्तरी के प्रभारी राजकेशर सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय, उप निरीक्षक संतोष यादव, राहुल राय, सचिन सरोज समेत काफी संख्या में पुलिस फोर्स थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button