कार्यक्रमबलियारसड़ा

रसड़ा में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक


रसड़ा (बलिया)। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज- 5.0 के तहत रसड़ा थाना क्षेत्र के अखनपुरा व कोप गांव स्थित विद्यालय परिसर में उप निरीक्षक उदय राज यादव, महिला कांस्टेबल नन्दिता सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश यादव, कांस्टेबल राहुल सरोज द्वारा महिला सशक्तिकरण व महिला सुरक्षा अभियान के तहत उनसे संबंधित समस्याओं के निदान के लिए अभियान चलाकर महिलाओं को जागरुक किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं व उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए विभिन्न कानूनों से भलीभांति अवगत कराया गया और बताया गया कि कठिन परिस्थितियों में धैर्य विवेक एवं संयम से काम लेते हुए अपनी सुरक्षा करें तथा डायल 112, 1076, 1090, 102, 108 में फोन करके मदद प्राप्त करें। साइबर क्राइम के सम्बंध में बताया गया कि साइबर ठगों से सावधान रहते हुए किसी प्रकार के लिंक, अनचाही कॉल्स रिसीव न करने के बारे में बताया गया।यह भी बताया कि ऐसे कॉल के सम्बंध में तत्काल टोल फ्री नम्बर 1930 डायल कर सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button