
लालगंज (बलिया)। पीडब्ल्यूडी द्वारा दो वर्ष पूर्व बनाई गई शिवपुर–लालगंज बाजार संपर्क मार्ग (सीसी सड़क) एक पखवाड़े पूर्व हुई अतिवृष्टि में पूरी तरह टूटकर खंडहर हो गई थी, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था।
ग्रामीणों द्वारा टूटी सड़क की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर किए जाने के बाद, पीडब्ल्यूडी के निर्माणखण्ड के जेई देवेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने तत्काल सड़क की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। जेई निर्माण खण्ड ने यह भी बताया कि इस स्थान पर नई पुलिया निर्माण का प्रस्ताव विभाग को भेजा जाएगा।
बताया जाता है कि लगभग दो वर्ष पूर्व पीडब्ल्यूडी ने शिवपुर–लालगंज बाजार संपर्क मार्ग की सीसी सड़क का निर्माण कराया था। वर्ष 2024 के अगस्त–सितंबर में हुई अतिवृष्टि के दौरान यह सड़क शिवपुर मोड़ के पास कैलाश यादव के घर के समीप टूट गई थी। ग्रामीणों की शिकायत के छः माह बाद जागा विभाग अफरा तफरी मे टूटी सड़क के बीच मे निचे हुयूम पाईप डालकर ऊपर से मिट्टी भरकर चलते बना था। मरम्मत की गयी सड़क एक वरसात भी नहीं झेल सकी l एक वर्ष बाद फिर 3 अक्टूबर 2025 की रात हुई मूसलाधार बारिश में यह सड़क पुनः कटकर पूरी तरह खंडहर बन गई, जिससे क्षेत्र के आधा दर्जन गाँव के हजारों लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया। ग्रामीणों को गोपालपुर और दलकी धूमकर गाँव होते हुए लंबा रास्ता तय कर बाजार पहुँचना पड़ रहा था।
लालगंज निवासी अजीत गुप्ता ने 13 अक्टूबर को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए अभियंता देवेन्द्र कुमार ने स्थल पर पहुँचकर निरीक्षण किया और शीघ्र मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान मौके पर उदित पाठक, जितेन्द्र तिवारी, अजीत गुप्ता, बाजिद अली, गुड्डू अंसारी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।



