
रसड़ा (बलिया)।अधिवक्ता बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट रसड़ा के अधिवक्ताओं की बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम चौबे की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई। बैठक में वरिष्ठता सूची के आधार पर एल्डर कमेटी का चयन किया गया। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शंकर सिंह को चेयरमैन तथा पारसनाथ सिंह, इंद्रदेव यादव, मृगेंद्र बहादुर सिंह व कमलेश तिवारी को सदस्य बनाया गया।इस मौके पर अधिवक्ता पंकज दूबे, अखिलेश सिंह, अशोक सिंह, बृजबिहारी सिंह, इंद्रजीत तिवारी, प्रेमसागर सिंह, मुख्तार अंसारी, अजीत चौहान, माधवेश तिवारी, दीपक दूबे, इंद्रजीत सिंह, अखिलेश चौहान, बलवंत चौहान रहे।



