
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली- थह्मनपुरा मार्ग पर बृहस्पतिवार के देर शाम बाइक सवार युवक ने मजदूर सवार टेम्पो जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें टेम्पो चालक सहित चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुन लोगों की भीड़ इकठ्ठी हो गई। घायल मजदूरों को जिलाअस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों नें घायल मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिए। वहीं चालक की स्थिति गंभीर देखते हुए वाराणसी के रेफर कर दिया। जहां चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार वृहस्पतिवार के देर शाम को बंधैता निवासी रिंकू देवी(35) पत्नी लालजी, चिंता देवी(40) पत्नी मुद्रीका राम ,रीता देवी(30) पत्नी दीप चंद, चानमुनी(25) पुत्री श्याम लाल रोज की भांति थह्मनपुरा दियारा से मटर की छेमी तोड़कर कर टेम्पो से अपने घर बंधैता आ रहे थे। जैसे मजदूरों से भरी टेम्पो सागरपाली-थह्मनपुरा मार्ग पर बघेजी गांव के सामने पहुंचे की सागरपाली की तरफ से आ रहे बाइक सवार युवक ने टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुन कर लोगों की भीड़ इकठ्ठी हो गई। लोगो नें आनन फानन में घायल मजदूरों को जिलाअस्पताल भिजवाया।जहां चिकित्सकों ने रिंकू देवी, चिंता देवी, रीता देवी व चानमुनी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिए। वहीं,नसीराबाद निवासी रोहित उम्र 25 वर्ष पुत्र लाल जी की हालत गंभीर देखते हुए वाराणासी के लिए रेफर कर दिए। जहां चालक रोहित की स्थिति गंभीर बनी हुई है।इधर,भीड़ का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल चालक भाग निकला।