एक्सीडेंटबिग ब्रेकिंगसोनभद्र

सड़क दुघर्टना में महिला की मौत, सीओ समेत तिन पुलिसकर्मी घायल

सोनभद्र( उत्तर प्रदेश)। पिपरी थाना क्षेत्र क मुर्धवा मोड़ के पास सोमवार की दोपहर हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई और पुलिस की गाड़ी में सवार सीओ पिंपरी समेत तिन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सोमवार को बताया की खाड़पाथर निवासी 55 वर्षीय अस्पताली देवी पत्नी कमलेश सिंह सोमवार की दोपहर अपने पति और बच्चों के लिए खाना लेकर मुर्धवा मोड़ की ओर जा रही थीं। उनके पति का मुर्धवा मोड़ पर होटल है। महिला सड़क के किनारे पैदल चल रही थीं। इधर सीओ पिंपरी अपने सरकारी वाहन से आ रहे थे तभी उनके सामने एक ट्रक आ गई जिससे बचने के लिए पुलिस गाड़ी का ड्राइवर बाये की तरफ गाड़ी को घुमाया जिससे महिला उसके चपेट में आ गई और पुलिस का वाहन आठ फीट गहराई में गिर गया। इस दुर्घटना में सड़क पर जा रही महिला और वाहन में सवार सीओ पिपरी हर्ष पांडेय सहित चालक अवधेश व गनर दिलीप कुमार भी घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों से हिंडालको चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया, जबकि सीओ पिपरी और चालक अवधेश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया गनर दिलीप का इलाज हिंडाल्को अस्पताल में चल रहा हैl एसपी ने बताया की इस दुर्घटना में 55वर्षीय अस्पताली देवी की मृत्यु हो गई और चालक अवधेश कुमार के साथ में हल्का फ्रैक्चर हुआ है। बाकी लोग खतरे के बाहर है जिन्हें इलाज हेतु ट्रामा सेन्टर बीएचयू वाराणसी भेजा गया है। वहीं पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button