
रसड़ा (बलिया)।अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य (कान्दू) सभा रसड़ा द्वारा नगर के पुरानी संघत स्थित गणिनाथ बाबा मंदिर प्रांगण में शनिवार की रात में आयोजित अभिनंदन समारोह में छपरा (बिहार) की विधायक छोटी कुमारी का भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान उन्हें अंगवस्त्रम और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। विधायक छोटी कुमारी ने अपने संबोधन में समाज के लोगों से बेटियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।कहा कि जब वे शिक्षित होंगी तभी आगे बढ़ेंगी। विधायक का मऊ जिले में आयोजित कार्यक्रम में जाते समय रसड़ा में वैश्य समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया।इस मौके पर रिटायर शिक्षक भुवाल प्रसाद गुप्त, युवा सभा के जिलाध्यक्ष हिमांशु गुप्त, नगर अध्यक्ष दिलीप मद्धेशिया, कौशल गुप्त, राजेश गुप्त, विपिन गुप्त सोनू, गोपालजी, सूर्यनारायण गुप्त, संतोष आर्य, सुजीत गुप्त, रामबाबू गुप्त, रमेश भाई, संजीव बाबा, अमित गुप्त, विनोद कुमार, मनोज गुप्त, शिवमोहन, अनिल कुमार आदि थे।



