बलियाबिग ब्रेकिंगलालगंज

दोकटी पुलिस की सराहनीय पहल, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाते से उड़े 15 हजार रुपये लौटे

लालगंज(बलिया) । दोकटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर गलत तरीके से स्थानांतरित 15 हजार रुपया शिकायतकर्ता को वापस करायी । दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी भोला प्रसाद ने दोकटी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाते से गलत तरीके से 15 हजार रुपया स्थानांतरित कर लिया गया है।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दोकटी पुलिस ने तत्काल संज्ञान में लेकर त्वरित विधिक कार्रवाई की, जिसके परिणाम स्वरूप शिकायतकर्ता की पूरी धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।
पुलिस की इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई की क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है। धनराशि वापस कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष ड्यूटी अनुपम जायसवाल,उपनिरीक्षक आशुतोष मद्धेशिया (प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क), उपनिरीक्षक राजमणि मौर्य (हेल्प डेस्क), कंप्यूटर ऑपरेटर धीरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, सुनील कुमार तथा महिला कांस्टेबल कविता शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button