कार्यक्रमजागरूकतादोकटीपुलिस विभागबलिया

मिशन शक्ति 5.0 : दोकटी पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक

लालगंज (बलिया)। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना दोकटी की टीम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुदर्शन सिंह इंटर कालेज बहुवरा में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने किया। उनके साथ महिला कांस्टेबल कविता, कांस्टेबल नीरज तथा कांस्टेबल धर्मेंद्र मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं, के साथ शिक्षिका प्रतिभा तिवारी, संध्या गोड़, नीतू शर्मा, मेनका पटेल, मनीष मिश्रा आदि अध्यापक तथा अन्य कर्मचारियों को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के संबंध में जानकारी दी गई। टीम ने छात्राओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 181, 108, 112 आदि के बारे में विस्तार से बताया और इनके उपयोग के महत्व को समझाया।
उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने कहा— “मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को निडर और आत्मनिर्भर बनाना है। किसी भी आपात स्थिति में छात्राएँ बेझिझक हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करें।”
महिला कांस्टेबल कविता ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा— “आप सभी को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। जागरूक और आत्मविश्वासी लड़की ही समाज में बदलाव ला सकती है।”
कार्यक्रम के बाद कक्षा 11 की छात्रा प्रिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा— “आज हमें हेल्पलाइन नंबरों और आत्मरक्षा से जुड़ी कई उपयोगी बातें जानने को मिलीं। इससे हमारा आत्मविश्वास और बढ़ा है।” कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश सिंह ने की ।
प्रधानाचार्य अजय यादव ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा— “इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं को जागरूक करने और सुरक्षा के प्रति सजग बनाने में मील का पत्थर साबित होते हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button