क्राइमचोरीदोकटीबलियाबिग ब्रेकिंगलालगंज

बाबू के शिवपुर में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना,नकदी-जेवरात पर किया हाथ साफ

लालगंज (बलिया) । दोकटी थाना क्षेत्र के बाबू के शिवपुर गांव में रविवार की रात चोरों ने बंद पड़े एक मकान को निशाना बनाते हुए नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोर छत पर लगी लोहे की जाली काटकर घर के अंदर दाखिल हुए और कमरों में रखे बक्सों के ताले तोड़ दिए।
घटना पूर्व प्रधान लालमोहर यादव के भाई रामाशंकर यादव के घर की है। रामाशंकर यादव पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं, जबकि बाबू के शिवपुर में उनका पक्का मकान बना हुआ है। सोमवार की सुबह जब पूर्व प्रधान लालमोहर यादव के घर की महिलाएं बाहर निकलीं तो उन्होंने रामाशंकर यादव के घर का दरवाजा खुला देखा। शक होने पर इसकी सूचना परिजनों को दी गई।
घर के अंदर जाकर देखने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। चोरों ने छत पर लगे लोहे के एंगल को उखाड़ दिया था और उसके नीचे लगी लोहे की छड़ की जाली काटकर आंगन में उतर आए थे। एक कमरे में रखे बड़े बक्से का ताला तोड़ा गया था, जबकि दूसरे कमरे का दरवाजा काटकर बक्सा क्षतिग्रस्त किया गया। तीसरे कमरे के दरवाजे पर आग लगाने का भी प्रयास किया गया था।
घटना की जानकारी पड़ोसियों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने बताया कि गृहस्वामी रामाशंकर यादव दिल्ली से गांव के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके आने के बाद घटना की लिखित तहरीर पुलिस को दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button