
रसड़ा (बलिया)।श्रीमती फुलेहरा स्मारक महिला पीजी कॉलेज कमतैला में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रार्थना एवं लक्ष्यगीत से शुरुआत हुआ। इसके बाद मदर टेरेसा इकाई के स्वयंसेविकाएं ग्राम नरला में एवं कल्पना चावला इकाई के स्वयंसेविकाएं महाराजपुर गांव में मतदाता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण रैली निकाली।रैली के दौरान उम्र अठारह पूरी, मत देना बहुत जरूरी। आओ मिलाकर अलख जगाएं, शत-प्रतिशत मतदान कराएं। स्वस्थ जनतंत्र की पहचान, सबको शिक्षा और मतदान।लोकतंत्र तभी महान बनेगा, जब सब मतदान करेंगे। वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ। पर्यावरण का रखें ध्यान, तभी बनेगा देश महान। पेड़ पौधे मत करो नष्ट, सांस लेने में होगा कष्ट। रैली में स्वयंसेविकाओ ने ग्रामीणों को निर्वाचन प्रणाली के बारे में विस्तार से समझाते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि हम सभी को निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी हो और उसमें सभी की सक्रिय भागीदारी हो।साथ ही उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने, पर्यावरण संरक्षण करने के प्रति लोगों को जागरूक किया। मदर टेरेसा इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रवि कुमार यादव ने कहा कि पर्यावरण असंतुलित होते जा रहे हैं।इसके बचाव के लिए सबको आगे आना होगा।पशु-पक्षी लुप्त होते जा रहे है, इन्हें संरक्षित करना होगा। कल्पना चावला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश यादव ने ग्रामीण और स्वयंसेविकाओं को मतदान की शपथ दिलाई। रैली में राजेश तिवारी, शैलेंद्र पांडेय, श्रीमती सुमन तिवारी, श्रीमती सुनैना गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।