दुष्कर्मबलियाबिग ब्रेकिंग

अधेड़ ने किया किशोरी से रेप का प्रयास

बांसडीह ( बलिया )। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरूवार की शाम छठ घाट से व्रती महिलाओं के साथ एक मंदबुद्धि किशोरी को गांव का एक अधेड़ बहला फुसलाकर बगीचे में ले जाकर रेप का प्रयास किया। गांव के मंदिर पर छठ पूजा का आयोजन चल रहा था। मंदबुद्धि किशोरी भी अपने घर की महिलाओं के साथ घाट पर गयी थी। पूजा पाठ के बाद परिजन किशोरी को खोजने लगे लेकिन घाट पर नही मिली। आस पास व कमेटी के लोग उसे खोजने निकले तो पता चला कि वह छठ घाट से दूर एक बगीचे में है जहां गांव का एक व्यक्ति उसके साथ रेप का प्रयास कर रहा था। युवती की चीख सुनकर मौके पर पंहुचे ग्रामीणों व कमेटी के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पंहुचे कोतवाल संजय सिंह ने आरोपित 50 वर्षीय व्यक्ति को पकड़कर कोतवाली ले आयी। महिला सिपाहियों ने युवती से बातचीत कर जानकारी लिया। किशोरी के शरीर पर चोट खरोंच आदि के निशान मिले। मंदबुद्धि किशोरी कुछ भी बताने की स्थिति में नही थी। घटना को लेकर देर शाम तक गांव में बवाल की स्थिति बनी रही। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पीड़िता कुछ भी बताने में सक्षम नही है। किशोरी के परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button