पुलिस विभागप्रशासनिकबलियाबिग ब्रेकिंगमौत

कांस्टेबल अभय प्रताप पटेल के असामयिक निधन से विभाग में शोक की लहर

बलिया। दुबहर थाने पर तैनात कांस्टेबल अभय प्रताप पटेल के असामयिक निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। वर्ष 2021 में आरक्षी पद पर भर्ती हुए अभय प्रताप पटेल अपने मिलनसार और व्यवहार कुशल स्वभाव के लिए जाने जाते थे।

मूल रूप से प्रतापगढ़ जनपद निवासी कांस्टेबल अभय प्रताप पटेल की हाल ही में कोतवाली थाना अंतर्गत ओक्टेनगंज चौकी से दुबहर थाने पर पोस्टिंग हुई थी। पांच दिन की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटे कांस्टेबल टाइफाइड से पीड़ित थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

सबसे बड़ी व्यथा यह है कि कांस्टेबल अभय प्रताप पटेल की शादी मात्र एक माह बाद ही होने वाली थी। इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही परिजन प्रतापगढ़ से बलिया के लिए रवाना हो चुके हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और विभागीय साथियों के बीच भी गहरा शोक व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button