
दुबहड़(बलिया)। क्षेत्र के ग्राम सभा अड़रा में स्थित निजी विद्यालय के सभागार में रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे का स्वागत समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प व दीप अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात भाजपा के दुबहर मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर एवं अंग वस्त्रम भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे ने कहा मैं सर्वप्रथम पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं आभार प्रकट करता हूं। भाजपा संगठन में दायित्व मिलना बेहद सौभाग्य का विषय है।और मंडल अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ है। हमें एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने की जरूरत है। संगठन की नीति रीती को जन-जन तक पहुंचाते हुए 2027 में यूपी में एक बार फिर से जीत का परचम लहराना है सभी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। उन्होंने कहा कि जिला नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व माननीय मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए मैं पार्टी कार्यकर्ताओं का भी हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरि शंकर पाल तथा संचालन शीलू पांडे ने किया। इस अवसर पर ब्रजराज सिंह (क्षेत्र पंचायत सदस्य), शक्ति केंद्र संयोजक नागेश्वर सिंह, अजीत पांडे, पप्पू सोनी, राजा दुबे,ओम प्रकाश पांडे, डॉक्टर संपूर्णानंद, शिव प्रसाद सिंह, राहुल सिंह, गोपी सिंह, सुनील ओझा, धर्मेंद्र तिवारी, पिंटू गिरी, विश्वामित्र ठाकुर, विकास यादव आदि लोग मौजूद रहे।