बलियासंगठन चुनाव

रसड़ा में संयुक्त व्यापार मंडल का हुआ गठन, श्याम कृष्ण गोयल बने संयोजक


रसड़ा (बलिया)। नगर के व्यापारिक संगठनों की संयुक्त बैठक गुरुवार को व्यापार कल्याण समिति रसड़ा के अध्यक्ष मोहम्मद युनूस की अध्यक्षता में हुई। व्यापारिक संगठनों ने आपसी समन्वय एवं एकता स्थापित करने के लिए व्यापार कल्याण समिति के संरक्षक सुरेश चन्द के प्रस्ताव पर संयुक्त व्यापार मंडल रसड़ा का गठन किया गया।

संयुक्त व्यापार समिति के संरक्षक श्याम कृष्ण गोयल को संयोजक के पद पर मनोनीत कर कार्यसमिति के गठन के लिए उन्हें दायित्व दिया गया।नवनियुक्त संयोजक ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों की किसी भी समस्या के निवारण हेतु जल्द ही एक व्यापारिक सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें व्यापारी अपनी समस्याओं को संगठन के माध्यम से संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक को व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष इकबाल अंसारी, व्यापार कल्याण समिति के युवा अध्यक्ष अविनाश सोनी, मुमताज अहमद, मुख्तार अहमद ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर व्यापारिक संगठनों में विनोद शर्मा, गोपाल, प्रेम कुमार, जुग्गी लाल सोनी, दीनदयाल शर्मा, शौकत अली, नूर अली, कृष्ण कुमार गुप्ता, अखिलेश सैनी, प्रद्युम्न, नसीर अहमद, मतलूब अहमद, आशुतोष सोनी, शमशेर अहमद, सुधीश कमल, सुबोध गुप्ता, छोटेलाल वर्मा, ओमनाथ जायसवाल, लवकुश, रामचन्द्र प्रसाद, हरिन्द्र वर्मा, साकिब अली, प्रवीण कुमार अग्रवाल उपस्थिति रहे। संचालन सुरेश चन्द ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button