क्राइमबलियालालगंज

अर्ध बिछिप्त ने पुलिस को किया फोन, हो गयी है हत्या-दो घंटे तक हलकान रही पुलिस

लालगंज (बलिया) । मंगलवार की देर शाम एक अर्धविक्षिप्त युवक द्वारा दी गई झूठी सूचना से दोकटी पुलिस दो घंटे तक हलकान रही। सूचना मिलते ही थाना स्टाफ से लेकर उच्चाधिकारियों तक में हलचल मच गई और पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंच गया। लेकिन जांच में मामला पूरी तरह झूठा निकला।

थानाध्यक्ष दोकटी अनुपम जायसवाल ने बताया कि शिवपुर कपूर दीयर ग्राम पंचायत के गड़ेरिया बिन्दटोली निवासी 22 वर्षीय चंदन पुत्र रामईश्वर बिन्द ने अपने मोबाइल नंबर से डायल 100 पुलिस हेल्पलाइन पर फोन कर सूचना दी थी कि गड़ेरिया में हत्या हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल, लालगंज चौकी प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। गहन जांच-पड़ताल की गई, लेकिन किसी भी प्रकार की घटना घटित नहीं पाई गई।
पुलिस जांच में पता चला कि कॉल करने वाला युवक मानसिक रूप से अस्थिर है, जिसने झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह किया। मामला स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
थानाध्यक्ष ने कहा कि झूठी सूचना देना दंडनीय अपराध है, और ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button