
रामगढ़ (बलिया)। दिघार निवासी समाजसेवी संजय तिवारी (पुतुल) की माता जी का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोग, समाजसेवी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उनके निवास स्थान पर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
बताया जाता है कि दिवंगत माता जी सरल, धार्मिक एवं सभी के प्रति सद्भाव रखने वाली महिला थीं। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए स्थानीय लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।



