बलियारसड़ासम्मान

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घायल छात्रा को दी एक लाख रुपए की आर्थिक मदद


रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के कैलीपाली गांव निवासी समाजवादी पार्टी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीभगवान उर्फ बंधु गोंड की बेटी दुर्गावती को सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से जख्मीं होने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ से आर्थिक मदद के रूप में गुरुवार को एक लाख रुपए का चेक फेफना विधायक सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने उनके घर कैलीपाली में जाकर प्रदान किया।बता दें कि छात्रा दुर्गावती स्कूल से पढ़कर साइकिल से घर लौट रही थी।इस दौरान पकवाइनार डायट के पास तेज रफ्तार कार ने उसे पीछे से साइकिल में टक्कर मारते हुए कुछ दूर तक घसीट ले गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बंधु गोंड बेटी घायल होने को लेकर काफी परेशान हो गए थे।सपा युवाजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि व जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव के प्रस्ताव पर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आर्थिक मदद की है।इस मौके पर सपा नेता चंद्रशेखर सिंह, विजय शंकर यादव, वीरबल राम, अभय सिंह रिंकू, उत्तीर्ण पांडेय, पुरषोत्तम यादव, बंधु गोंड, रंभा देवी, लल्लन यादव, श्याम सुंदर गोंड, पवन गोंड, मनोज गोंड, अजय गोंड, अभिषेक गोंड, पिंटू गोंड आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button