
लालगंज (बलिया)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज श्री शिवनंदन गिरि पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर के प्रांगण में स्थानीय ग्रामीणों एवं विद्यालय के

छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तिरंगे की शान में रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों और देशभक्ति गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा l छात्र/छात्राओ द्वारा राष्ट्र भक्ति के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। झण्डारोहण सोनबरसा ग्रामपंचायत के पूर्व प्रधान श्री दिनेश्वर गिरि ने किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री सुरेन्द्र मिश्रा, श्री सुनिल कुमार सिंह, श्री शिवशंकर राय, श्री विराट यादव, श्री सुभाष यादव, श्री कन्हैया वर्मा, श्री धर्मेंद्र यादव, श्री जयप्रकाश मौर्य एवं श्री बलिराम यादव सहित कई विशिष्ट जनों ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास व देशभक्ति की भावना पर प्रेरणादायक संबोधन दिया।
प्रधानाध्यापिका श्रीमती पुष्पलता ने 15 अगस्त के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन किया और कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्थानीय नागरिकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री ओमप्रकाश सिंह ने उत्साहपूर्ण अंदाज़ में किया। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरित किया गया।
देशभक्ति से सराबोर इस आयोजन ने गांववासियों और बच्चों के मन में नई ऊर्जा और देश के प्रति गर्व की भावना का संचार किया।



