कार्यक्रमबलियासम्मानसहतवार

सच्चे समाजवादी समाजसेवी थे स्व बद्रीनाथ सिंह:सांसद

बलिया। सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि जो समाजवादी होता है कभी जातिवादी नही होता तथा जो जातिवादी होता है कभी समाजवादी नही होता हैं। गरीब, मजदूर, असहाय की मदद करने का भाव जिसके पास होता है वही समाजवादी होता है।   वह रविवार को  सहतवार के बड़ा पोखरा मैदान पर बद्रीनाथ सेवा संस्थान की ओर से आयोजित नगर पंचायत सहतवार के पूर्व चेयरमैन स्व. बद्रीनाथ सिंह की 23 वीं पुण्यतिथि समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

श्रद्वांजली जनसभा में आये अतिथियो व उमड़ी भारी भीड़ ने  बद्री सिंह को याद करते हुए अपनी श्रद्वांजली देते हुए नमन किया ।सनातन पाण्डेय ने कहा कि  पूर्व चेयरमैन स्व बद्रीनाथ सिंह सच्चे समाजवादी समाजसेवी थे। हम सभी को उनका अनुसरण करते हुए समाज के लोगों के बीच काम करना चाहिए।  समाजवादी केवल समाज के बारे में सोचने व उनकी मदद करने का काम करता है। मानव धर्म में मानव की सेवा ही सबसे बड़ी पूंजी है।  विशिष्ट अतिथि विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि स्व० बद्रीनाथ सिंह आमलोगों के लिए समर्पित सेवक थे ।  उन्होंने कहा कि राम राज्य का सपना दिखाने वाली भाजपा  सरकार की गलत नीतियो  के कारण गरीब, किसान, युवा व आम लोग त्रस्त व परेशान हैं। भाजपा सरकार के लोग झूठ बोलकर  धर्म व जाति के नाम पर  लोगों के बीच दूरियां पैदा कर रहे है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियो  के कारण मंहगाई चरम पर हैं। दस साल में पीएम  व सीएम ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है केवल राम के नाम पर लोगों को ठगने का काम किया हैं। विधायक मु रिजवी ने बद्रीनाथ सिंह को नमन करते हुए कहा की वह पुत्र महान होता है जो अपने पिता को याद करता हैं। उन्होंने कहा की सनातन धर्म के साथ भगवान राम सहित सभी धर्मो के देवी देवता व भगवान कण कण में व्याप्त है, हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की  केन्द्र व प्रदेश सरकार ने देश के आर्थिक विकास को चौपट कर दिया हैं। बेरोजगारी से युवा परेशान हैं। आमलोग तहसील, थाने व सरकारी कार्यालयों में  भ्रष्ट्राचार  से त्रस्त हैं। । समाजवादी पार्टी के बौद्धिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा ने कि  समपन्न परिवार के होते हुए भी स्व. बद्रीनाथ सिंह गरीबो व मजलूम लोगो की सेवा में अपने जीवन को न्योछावर कर दिये। सम सभी को उनके पदचिन्हों पर चलते हुए समाज की सेवा करना चाहिए। स्व. बद्रीनाथ सिंह सेवा संस्थान के संरक्षक नीरज सिंह गुडडू ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान प्रतिवर्ष समाज सेवा के विभिन्न कार्य, कम्बल वितरण,स्वास्थ्य मेला, नेत्र शिविर, विकंलाग कैम्प, आदि सेवा का कार्य करता है। चेयरमैन सरिता सिंह व नीरज सिंह गुड्डू ने मुख्य अतिथि व  अतिथियों को फूल माला, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन चन्द्रशेखर सिंह, सपा के प्रदेश सचिव अवलेश सिंह, योगेश्वर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आंनद चौधरी, राणा प्रताप सिंह, यशपाल सिंह, अनिल राय,  हरेंद्र सिंह, सभासद राजेश्वर सिंह, पिंटू सिंह, रामजी यादव आदि थे। अध्यक्षता जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन श्याम बहादुर सिंह व  संचालन नीरज सिंह गुडडू ने किया। 

सैकड़ों जरुरतमंद को कंबल किया वितरित

समारोह में आयें अतिथियों ने  स्व. बद्रीनाथ सिंह की आदमकद प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर नमन किया। नगर पंचायत की चेयरमैन सरिता सिंह ने सैकड़ों जरुरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया गया। भोजपुरी लोक कलाकार निशा उपाध्याय व अजीत आंनद   ने स्वागत गीत व कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button