कार्यवायीपुलिस विभागबलिया

एसपी ने उपनिरीक्षकों का बदला कार्य क्षेत्र

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को जिले के विभिन्न थाना व अन्य स्थानों पर तैनात आठ उपनिरीक्षकों को नवीन स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है। जिसमें उनि सुनील कुमार शर्मा को पुलिस लाइन से महिला थाना स्थानारण किया है। इसी प्रकार उनि राजकुमार भारद्वाज को पुलिस लाइन से थाना खेजुरी, उनि सुभाष यादव को पुलिस लाइन से थाना भीमपुरा, उनि रामनक्षत्र गौतम को थाना रसड़ा से थाना दुबहड़, उनि केसार अहमद को थाना रसड़ा से थाना मनियर, उनि मुन्ना राम को थाना रसड़ा से थाना सहतवार, उनि अच्छेलाल सरोज को थाना सिकन्दरपुर से थाना मनियर, उनि रामकेर यादव को थाना बांसडीह से थाना मनियर स्थानारण कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button