
बलिया / सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में स्थित राजकीय पालीटेक्निक कालेज के प्रथम वर्ष के छात्र ने आनलाइन गेमिंग व क्रिकेट सट्टा में रुपये हारने के बाद परेशान होकर छात्रावास के अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने गुरुवार को बताया की लोड़ी स्थित राजकीय पालीटेक्निक कालेज के मैकेनिकल ब्रांच के प्रथम वर्ष का छात्र बलिया के जय प्रकाश नगर निवासी 22वर्षीय युवराज सिंह पुत्र मन्टु सिंह ने छात्रावास के कमरे में बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । जांच के बाद पता चला की मृतक छात्र दो महीने से आनलाइन गेमिंग व क्रिकेट सट्टा में काफी रूपए हार गया था और कर्ज में चला गया था।



