
रसड़ा (बलिया)। चिलकहर ब्लॉक के बाबा तिलेश्वर नाथ मंदिर कुकुरहां परिसर में इंटरलाकिंग व चबूतरे के कराए गए सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण गुरुवार को सांसद सनातन पांडे व चिलकहर के ब्लाक प्रमुख आदित्य गर्ग ने संयुक्त रूप से किया।इस दौरान शिवशंकर पांडे ने पूजा अर्चना कराया।इस मौके पर अवधेश तिवारी, अभय कौशल प्रधान, रवींद्रनाथ राजभर, दद्दन यादव, कमलेश यादव, नागाजी शर्मा, दीनानाथ यादव, मिथिलेश पांडे आदि रहे।



