बलियाबिग ब्रेकिंग

अज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक


दुबहड़(बलिया)। थाना क्षेत्र के चकिया के बारी (जनाड़ी) में गुरुवार की रात करीब 1बजे अज्ञात कारणों से आग लगने से एक रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। जब तक लोगों ने आग पर काबू पाया, तब तक उसमें रखा हजारों की गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार चकिया के बारी (जनाड़ी) निवासी सोनू यादव पुत्र मुन्ना यादव रोज की भांति गुरुवार की रात को भी अपने परिवार के साथ रिहायशी झोपड़ी में खा पीकर सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 1 बजे अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। सोनू यादव की मां देवंती देवी ने बताया कि गर्मी और उमस होने के कारण मैं पूरी नींद में नहीं थी तभी अचानक मुझे महसूस हुआ की बगल वाली झोपड़ी से धुआ निकल रहा है। जिसे मैं देखकर शोर मचाना शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद जिसे जो भी साधन मिला, उसके सहारे पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। लोगो ने समरसेबल के पानी के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा हजारों का गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ गया। झोपड़ी जलने के बाद पीड़ित का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। घटना की जानकारी होते ही ग्राम प्रधान विनोद पासवान ने लेखपाल सहित संबंधित अधिकारियों को सूचित किया तथा यथासंभव पीड़ित परिवार की सहायता की।
दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button