कार्यक्रमबलियारसड़ारामलीला

जाम गांव की रामलीला: धनुष टूटते ही संपन्न हुआ प्रभु राम सीता का विवाह


रसड़ा (बलिया)।क्षेत्र के जाम गांव में रामलीला के दूसरे दिन शनिवार को शाम जाम चट्टी स्थित कुटी पर धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण भगवान परशुराम संवाद का सजीव मंचन किया गया। इसे दर्शक कौतूहल भरी नजरों से देखते रहे। रामलीला मंचन के क्रम में राजा जनक जी द्वारा जानकी (सीता) जी के विवाह के लिए सीता स्वयंवर का आयोजन करते हैं। जिसमें एक से बढ़ कर एक महाबली राजा आते हैं। जिनके समक्ष उन्होंने शर्त रखा कि जो भी भगवान शंकर के धनुष को तोड़ देगा। उसी के साथ वे अपनी पुत्री जानकी का विवाह कर देंगे। जिसमें धनुष तोड़ना तो दूर किसी भी राजा महाबली ने धनुष को हिला भी नहीं पाया। यह देख गुरु विश्वामित्र के साथ स्वयंवर देखने के लिए गए भगवान राम लक्ष्मण ने धनुष तोड़ने के लिए गुरु से आज्ञा मांगी। जिसपर राम जी को उन्होंने आज्ञा दी और पलक झपकते ही उन्होंने धनुष को तोड़ दिया। जिसकी तेज आवाज को सुनकर वहां क्रोधित होकर भगवान परशुराम पहुंचे और उनके और लक्ष्मण के बीच संवाद हुआ। तदोपरांत जानकी जी के साथ प्रभु श्री राम का विवाह संपन्न हुआ।इस दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय उर्फ लक्ष्मण पांडेय, शैलेश सिंह, संतोष ठाकुर बड़े बाबू, अखिलेश सिंह, कैलाश, सुरेश खरवार, जयराम सिंह, अवधेश कुमार, गुलाब, अनिल आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button