कार्यक्रमगंगा नदीबलियालालगंज

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सत्तीघाट भूसौला में गंगा सेवा शिविर का भव्य उद्घाटन

लालगंज(बलिया) । मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर सत्तीघाट भूसौला में गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा एवं सहायता के उद्देश्य से लगाए गए गंगा सेवा शिविर का उद्घाटन बुधवार को देर सांय भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने फीता काटकर किया। शिविर में स्नानार्थियों के लिए पेयजल,चाय, प्राथमिक उपचार, विश्राम स्थल, मार्गदर्शन एवं आपात सहायता, अलावा तथा महिलाओ के बस्त्र बदलने के लिये जेंजीग रूम की समुचित व्यवस्था की गई थी।यह शिबिर बिगत 9 वर्षो से अमित कुमार पाण्डेय (जिला पंचायत वार्ड न0-3 प्रत्यासी )द्वारा जनहित मे लगाया जाता है ।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का अत्यंत पावन पर्व है। इस अवसर पर गंगा स्नान हेतु दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। गंगा सेवा शिविर के अध्यक्ष अमित पाण्डेय के माध्यम से स्नानार्थियों को सुविधा,सुरक्षा और सहयोग प्रदान करने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। सेवा कार्य ही सच्ची पूजा है।
उन्होंने सेवा कार्यों में लगे सभी कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सहयोग,सेवा और समर्पण की भावना मजबूत होती है। भाजपा के बरिष्ठ नेता सीबी मिश्र ने कहा की मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं,जरूरत मंदो का मददकरना ही सच्चे समाज सेवी का कर्तब्य है ।सभा को अरबिन्द सिंह सेंगर,दिब्यांस सिंह, रत्नेश सिंह नीरजन सिंह,मोहन सिंह आदि ने सम्बोधित किया । कार्यक्रम मे उपस्थित लोगो के प्रति आभार गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष जिला पंचायत वार्ड न0-3 के प्रत्यासी अमित कुमार पाण्डेय ने की सभा की अध्यक्षता सुशील पाण्डेय तथा संचालन तेज नरायन मिश्र ने की ।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गंगा सेवा शिविर की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button