
दयाछपरा(बलिया)। बैरिया तहसील में नायब नजीर के पद पर तैनात गणेश राम जो महीनों से नायब तहसीलदार कोर्ट में पेशकार का काम कर रहे हैं,जिनका व्यवहार वादकारियों के साथ अच्छा नहीं है।अधिवक्ता राम प्रकाश सिंह,देवेंद्र मिश्र,राजू सिंह आदि ने बताया कि उनके द्वारा 12 बजे कोर्ट का दरवाजा दोनों तरफ से बंद कर दिया जाता है।फाइल दिखाने के नाम पर 20 रुपए का डिमांड किया जाता है।जो न्यायसंगत नहीं है।यह धन उगाही है।क्लाइंट दौड़ते दौड़ते थक जाते है लेकिन उन्हें सही जवाब नहीं मिलता।गणेश राम का व्यवहार भी अच्छा नहीं है किसी से भी ऊंची आवाज में बात करना उल्टा सीधा बोलना उनकी आदत में है।अधिवक्ताओं और नायब कोर्ट में मुकदमा लड़ने वाले वादकारों का कहना है कि पब्लिक के साथ उचित व्यवहार नहीं करना न्यायसंगत नहीं है।अधिवक्ताओं सहित वादकारियों की मांग है कि इनको जिस पद पर नियुक्ति है वही काम कराया जाए।पेशकार का कार्य इनके वश का नहीं है।



