कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगरसड़ा

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकली मतदाता जागरूकता रैली,उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजर सम्मानित


रसड़ा (बलिया)।16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोकतंत्र को सशक्त करने के संदेश को लेकर रविवार को तहसील परिसर से छात्र-छात्राओं की मतदाता रैली निकाली गई। एसडीएम रवि कुमार व सीओ आलोक कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।रैली में शामिल छात्र-छात्राएं अपने हाथों में पहले मतदान, फिर जलपान, मेरा वोट-मेरी ताकत और लोकतंत्र की शान, मतदान हमारी पहचान आदि नारे लिखे तख्तियां लेकर कस्बा में भ्रमण करते हुए मतादाताओं को जागरूक किया। तहसील परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में एसडीएम ने उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलायी।इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

एसडीएम रवि कुमार ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से बिना किसी दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे स्वयं मतदान करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाल मोहर, कंचन, राजेंद्र यादव, ब्रम्हानंद, स्नेहलता पांडे, दुर्गेश पांडे समेत 25 बीएलओ और अबुल कलाम, रामप्रताप, जयमंगल समेत पांच सुपरवाइजर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षकों समेत अन्य कर्मचारी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button