कार्यक्रमछठ पूजाबलिया

सूर्य को अर्घ्य के साथ झूमी आस्था:सत्तीघाट से मुरारपट्टी मठिया तक भक्ति का सैलाब

सत्तीघाट, शिवपुर, तिवारी घाट, दुर्गा मंदिर और मुरारपट्टी मठिया पर दिखा अलौकिक नजारा

लालगंज (बलिया) । लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सोमवार को पूरे क्षेत्र में भक्ति और पवित्रता का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों की संख्या में व्रती महिला-पुरुष अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों पर मंगल गीत गाती “काच ही बास के बहगिया, बहगि लचकत जाये”,केरवा जे फरेला घवद से ओहप सुगा मेडंराय तथा पहिन न कवन बाबा पियरिया बहगि /दउरां घाटे पहुंचाई आदि मनोहर परम्परागत गीत की गूंज से रास्ता एवं छठ घाट गुंजायमान रहा परंपरा के अनुसार घाट पर बनी बेदी का भव्य पूजन-अर्चन कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

क्षेत्र के सत्तीघाट भूसौला, शिवपुर, तिवारी घाट, दुर्गा मंदिर परिसर एवं मुरारपट्टी मठिया घाट पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी रही। महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर फल-फूल, ठेकुआ, केला, नारियल सहित विविध प्रसाद से भरे दउरा लेकर घाटों तक पहुँचीं। घाटों पर “छठ मइया की जय” के जयकारों से गूंजता माहौल भक्तिभाव से सराबोर रहा।

संध्या अर्घ्य के समय सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कराने के लिये पहुँचे पंडित मिथिलेश दुबे, मुना दुबे, मुरलीधर दुबे एवं ब्रम्हा नन्द दुबे, प्रभाकर मिश्रा आदि ने अपने यजमानो अर्ध्य अर्पित करायी । पूरा क्षेत्र आस्था के रंग में रंग गया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने इस पुण्य पर्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया। छठ घाटो पर साशन के निर्देशानुसार ग्राम प्रधानो ने सफाई, टेंट, डीजे/बाजा,प्रकाश के लिये जनरेटर आदि की समुचित ब्यवस्था की सुरक्षा ब्यवस्था मे थानाध्यक्ष दोकटी अनुपम जायसवाल एवं चौकी इंचार्ज लालगंज आशुतोष मद्धेशिया महिला एवं पुरुष पुलिस बल के साथ पूरी मुस्तैदी से लगे रहे । स्वच्छता एवं सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
चार दिवसीय यह पर्व मंगलवार की सुबह उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ विधिवत संपन्न होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button