बलियाबिग ब्रेकिंग

बलिया नगर में सफाई कार्य अनिश्चितकाल के लिए ठप, कर्मचारी वेतन न मिलने से नाराज़

जल्द वेतन नही मिला तो जल आपूर्ति भी होगी बन्द

बलिया । नगर पालिका परिषद बलिया क्षेत्र में आज से सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद बलिया के नियमित कर्मचारी तथा सफाई कर्मियों ने वेतन भुगतान न होने के कारण नगर में सफाई कार्य और कूड़ा उठान अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है।

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि अभी तक उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक उनका वेतन जारी नहीं किया जाता, तब तक नगर में सफाई और कूड़ा उठान कार्य बाधित रहेगा।

इस आंदोलन के चलते नगर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। कई मोहल्लों और मुख्य बाजार क्षेत्रों में कूड़ा जमा होने की स्थिति बन सकती है,जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button