Uncategorizedबलियारसड़ा

छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा: क्रांतिकारी तेवर के मिसाल थे अंजनी पांडेय


रसड़ा (बलिया)। लोकतंत्र रक्षक सेनानी एवं क्रांतिकारी स्मारक समिति उप्र के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अंजनी कुमार पांडेय की छठवीं पुण्यतिथि पर रविवार को भगत सिंह तिराहा स्थित समिति के कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, अधिवक्ताओं, शिक्षकों और समाज सेवियों ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि अंजनी पांडेय निर्भिक साहसी व क्रांतिकारी तेवर के मिसाल थे।वे भ्रष्ट प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते थे।

देशभक्ति अमर शहीदों से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने समाज में समरसता व भाईचारा के लिए आजीवन संघर्ष किया।उनके संघर्षों व विचारों को जीवंत रखना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, श्रीनाथ मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरि, सुभासपा के प्रदेश महासचिव शिवेंद्र बहादुर सिंह, चंद्रशेखर सिंह, बलवंत सिंह, इंद्रदेव यादव एडवोकेट, रामशब्द यादव एडवोकेट, भुवनेंद्र सिंह एडवोकेट, राघवेंद्र कुमार, सत्यनारायण यादव, राधेश्याम यादव, विजय शंकर यादव, सुरेश राम, लल्लन यादव, दुर्गेश त्रिपाठी, वीरबल राम, शिवजी तिवारी, कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना, रवींद्र यादव, पुरूषोत्तम यादव, अमला यादव आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामेश्वर नाथ पांडेय व संचालन सियाराम यादव ने किया। कार्यक्रम के संयोजक कृष्णानंद पांडे ने सबके प्रति आभार जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button