दुबहड़बलियाबिग ब्रेकिंग

अस्सी वर्ष पुराना पीपल का पेड़ उखड़ा,क्षेत्र में भारी तबाही


दुबहड़(बलिया)। बुधवार की शाम आई आंधी एवं बारिश ने क्षेत्र में भयंकर तबाही मचाई है। जगह-जगह पेड़ एवं बिजली के पोल गिर गया है।कहीं -कहीं टीन सेड उड़ गए हैं तो कई जगह टीन सेड पर पेड़ गिरने से धराशाई हो गए है। इसी क्रम में नगवा पूरब टोला संतोष साहू की दुकान के पीछे स्थित 80 वर्ष पुराना विशालकाय पीपल का पेड़ आंधी में जड़ से उखड़ कर रोड पर गिर गया है। इसके चपेट में आने से श्याम बिहारी चौबे की ईंट की पक्की दीवार टूट कर रोड पर गिर गई है। वहीं बगल में गायक वीर बहादुर यादव के टीना सेड पर पीपल का मोटा दाल गिरने से टीना का सेट भस गया है। टीना सेट में बंधी दो गायें, एक बछिया दब गई थी। स्थानीय लोगों ने तीनों गायों को किसी तरह से बाहर निकाल लिया। उधर पीपल की मोटी डाली गिरने से बब्बन विद्यार्थी का टीना सेड भस गया है। सेड में बांधी गई भैंस और गायें बाल-बाल बच गई। मोटी डाली गिरने से बब्बन विद्यार्थी के कोठारी का बाहरी छज्जा भी टूट गया है। वहीं दो खंभों के बीच लगे बिजली के केबल तार भी टूट कर नीचे गिर गए हैं। रात 8:45 बजे जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पिंटू जावेद और दुबहर क्षेत्र के बिजली विभाग के जेई व अन्य कर्मचारीगण मुआयना करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे थे।तूफानी हवा से अखार में बिजली का पोल ट्रांसफार्मर सहित उखाड़ कर गिर गया है तथा कई पेड़ भी गिर गया है। उधर बैजनाथ छपरा में भी बिजली के तार पोल सहित उखड़ गए हैं।इस भयंकर तूफान ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button