कार्यक्रमबलियाशिक्षा

यूनिक कॉन्वेंट स्कूल भरत छपरा,रानीगंज में मनाई गई अंबेडकर जयंती


दयाछपरा(बलिया)।भारत के संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष रहे व संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार के दिन क्षेत्र के यूनिक कॉन्वेंट स्कूल भरत छपरा, रानीगंज बाजार में मनाई गई।सर्व प्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने केक काटकर अंबेडकर साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माला पहनाए।अपने संबोधन में बताए कि जब भारत अंग्रेजों का गुलाम था,तब बाबा साहब ने अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों से उठकर,आज के समय में वंचित मानी जाने वाली जाति से आते हुए भी आंबेडकर जी ने देश- विदेश से उच्चतम शिक्षा प्राप्त किए।

उन्होंने अपने ज्ञान,संघर्ष और संकल्प के बल पर स्वयं को स्थापित किया,बल्कि स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माण में केंद्रीय भूमिका निभाकर पूरे देश को एक लोकतांत्रिक आधार दिया।जयंती समारोह में विद्यालय के छात्र – छात्राएं भी आंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाले।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक संजीव सिंह अध्यापक शशिकांत सिंह,सत्येंद्र शर्मा,अरशद अली,सत्यम गुप्ता,जनार्दन मौर्य,सुशील सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button