मुरलीछपरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न,प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन

लालगंज (बलिया)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पं0 दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मुरलीछपरा मण्डल में आगामी 02/03 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ग्राम मठ योगेन्द्र गिरि में एक बैठक की गयी ।
बैठक में मण्डल के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की। इस दौरान कार्यक्रम के सुचारु संचालन,आवश्यक व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी एवं संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में प्रमुख रूप से भूमि विकास बैंक के चेयरमैन एवं प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख श्री परमेश्वर गिरि, प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री बिरेन्द्र शर्मा, श्री तारकेश्वर गोंड़, श्री मंटू बीन्द, मण्डल अध्यक्ष श्री निरंजन सिंह (एडवोकेट), श्री सुमित कुमार सिंह तथा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा।



