बिग ब्रेकिंग

बांसडीह में गैस के लिए मची अफरा-तफरी,सुबह 3 बजे से लाइन में लगीं सैकड़ों महिलाएं

बांसडीह(बलिया) । बांसडीह में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर गुरूवार तड़के भारी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। सुबह करीब 3 बजे से ही लोग गैस एजेंसी के कार्यालय के बाहर पहुंचने लगे। देखते ही देखते सैकड़ों महिलाओं की लंबी कतार लग गई।

गैस की किल्लत से परेशान लोग रात से ही नंबर लगाने के लिए मजबूर हैं। कतार में खड़ी महिलाओं का कहना है कि कई दिनों से सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते उन्हें बार-बार एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button