क्राइमबलियाबिग ब्रेकिंग

छात्रा से दुष्कर्म का आरोप: केंद्रीय विद्यालय का शिक्षक गिरफ्तार


नाबालिग से दुराचार व धमकी के आरोप में कार्रवाई, पुलिस ने किया चालान

बलिया। गुरु-शिष्य संबंध को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, जीराबस्ती के एक शिक्षक को उसकी ही कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।
शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली करीब 13-14 वर्षीय छात्रा कक्षा आठ की छात्रा है। उसकी मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विद्यालय में तैनात शिक्षक, अम्बेडकर नगर जनपद के राजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के चांदीपुर खुर्द निवासी 33 वर्षीय नित्यानंद उपाध्याय ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की केंद्रीय विद्यालय में करीब चार वर्ष पूर्व स्थायी शिक्षक के पद पर तैनाती हुई थी। आरोप है कि उसने छात्रा को झांसा देकर उसका शोषण किया।
मामले की जानकारी होने पर परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button