क्राइमबिग ब्रेकिंगसोनभद्र

सीबीआई अधिकारी बताकर नग्न फोटो वायरल की धमकी देकर साइबर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। सोनभद्र पुलिस ने फर्जी सीबीआई अधिकारी बताकर सिधे साधे लोगों को गाली-गलौज देना, अवैध तरीके से धन की मांग करना व पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी तथा न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने व मोबाइल हैक कर धन की उगाही करने के गंभीर आपराधिक मामले में कानपुर शहर से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को बताया की म्योरपुर थाना क्षेत्र निवासी आवेदिका सुषमा गुप्ता पुत्री संजीव गुप्ता ने तहरीर देकर बताया की मेरे मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर स्वयं को CBI अधिकारी बताते हुए गाली-गलौज, धन की मांग, पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी तथा न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने व मोबाइल हैक कर धन की उगाही करने का गंभीर अपराध किया गया है। इस संबंध में थाना म्योरपुर पर आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू किया गया। मामले की विवेचना साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र को दिया गया। जांच के बाद निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम को जनपद कानपुर नगर भेजा गया, जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से कानपुर कमिश्नरेट क्षेत्र से साइबर ठगी करने वाले संगठित गैंग का खुलासा करते हुए कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया की
पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लालच देकर उनके नाम पर सिम कार्ड प्राप्त कर लेते थे फिर उन्हें साइबर अपराध में प्रयुक्त करते थे। सिम विक्रेता द्वारा अपने पी0ओ0एस0 मशीन से वैध-अवैध रूप से सिम एक्टिवेट कर उन्हें साइबर ठगों को सप्लाई किया जाता था। अभियुक्तगण अश्लील वीडियो देखने के नाम पर लोगों को फंसाकर ए0आई0 तकनीक से फर्जी न्यूड फोटो तैयार कर धमकी देकर धन उगाही करते थे। इसके अतिरिक्त ब्लॉक हो चुके नंबरों को गुमशुदगी दर्शाकर पुनः एक्टिवेट कर अपराध में इस्तेमाल किया जाता था। अभियुक्तों द्वारा अब तक 100 से अधिक सिम कार्डों का प्रयोग कर देशभर में साइबर ठगी की गई है। जनपद सोनभद्र के भी कई पीड़ितों की जानकारी सामने आई है।
एसपी ने बताया की इस मामले में कानपुर शहर निवासी 23वर्षीय सुरेन्द्र कुमार पुत्र जयप्रकाश, निवासी मसवान, थाना रावतपुर, 24वर्षीय गोलू राजपूत पुत्र सत्यपाल, निवासी आवास विकास कॉलोनी, थाना कल्याणपुर, 24वर्षीय मो0 जुनैद पुत्र निजामुद्दीन, निवासी 39/192 विकनगंज और
26वर्षीय अनुराग सिंह पुत्र ज्ञानेन्द्र सिंह, निवासी 293 गोपालपुर, थाना पनकी को गिरफ्तार किया गया है और इनके कब्जे से 07 मोबाइल फोन, विभिन्न व्यक्तियों के नाम से आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं विभिन्न बैंकों के खातों से संबंधित दस्तावेज बरामद किया गया है। साइबर थाना पुलिस इस मामले में अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button