
रसड़ा (बलिया)।अमर शहीद भगतसिंह इंटर कॉलेज रसड़ा के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य स्व. मो. बशीर अंसारी के पुत्र व मदरसा आलिया अरबिया रहमानिया रसड़ा के रिटायर प्रधानाचार्य अल्हाज हाफिज आसिम जफर का निधन (68) वर्ष की आयु में मंगलवार को सुबह मोहल्ला उत्तर पट्टी स्थित उनके आवास पर हो गया।वह कुछ दिनों से बीमार थे। उनके निधन की खबर सुनकर बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंच गए।इस दौरान नगर पालिका रसड़ा के पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी, मान सिंह सेंगर, डॉ. एम तारिक, राजेश गुप्ता, डॉ. आजमी, अबुल फजल, मौलाना अतीकुर्रहमान, मुफ्ती तुफैल अहमद, जुनेद अहमद, नसीम अहमद, शाहनवाज आदि ने शोक जताया है।



