कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगरसड़ा

बाबा रामदल पीजी कॉलेज में मतदाता दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी


रसड़ा (बलिया)।बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पी.जी. कॉलेज पकवाइनार में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मो. अब्दुलरब सिद्दीकी ने लोकतंत्र में मतदान की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व से अवगत कराया तथा उन्हें एक जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने छत्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स को मतदाता शपथ दिलाई।शपथ के माध्यम से उपस्थित सभी छात्राओं और कैडेट्स ने लोकतांत्रिक परंपराओं की गरिमा बनाए रखने तथा धर्म, जाति या भाषा के किसी भी भेदभाव से ऊपर उठकर निर्भीक होकर मतदान करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विजय शंकर, जनमेजय सिंह, राजकुमार प्रजापति, भानु प्रताप सिंह सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रेरणादायी बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button