चौबे की दलकी में फायरिंग मामले में दोकटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,11 आरोपी गिरफ्तार

लालगंज(बलिया)। दोकटी थाना क्षेत्र के चौबे की दलकी गांव में बीते सोमवार की दोपहर हुई फायरिंग की घटना को लेकर बिजय चौबे द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुरानी रंजिश में राहुल चौबे की हत्या के प्रयास के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार विपक्षियों द्वारा दो तमंचों से जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी।
पुलिस ने इस संबंध में मु0अ0सं0 012/26, धारा 109/352/351(3)/3(5) बीएनएस के तहत आठ बालिग व तीन नाबालिग सहित कुल 11 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।उनके बिरुद्ध बिधिक कार्यवाही करते हुये न्यायालय को समक्ष प्रस्तुत किया ।
थानाध्यक्ष दोकटी अनुपम जायसवाल ने बताया कि 22 जनवरी को सोनिया मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित सभी आरोपी शनी यादव की मढई में बैरिया चांददीयर मुख्य मार्ग स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास,ग्राम सोनबरसा में मौजूद हैं। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस ने मौके से
प्रकाश कुमार सिंह (24), सनी यादव उर्फ अभिमन्यु (20), अनूप यादव (20), मनीष यादव (20), प्रियांशु सिंह (19), ओम सिंह उर्फ आदित्य सिंह (19), विकास कुमार यादव (19), हिमांशु यादव (19), रवि कुमार सिंह उर्फ अभिनाश (17), रजनीश कुमार यादव (16) एवं मुकेश यादव (16) को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त अनूप यादव, मनीष यादव व सनी यादव के पास से 315 बोर के तीन तमंचे एवं एक जिंदा कारतूस एवं अभियुक्त ओम सिंह, प्रियांशु सिंह व हिमांशु यादव के पास से अवैध चाकू ,अभियुक्त विकास कुमार यादव के पास से फाइटर (धारदार हथियार) बरामद किया गया।
पकड़े गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष दोकटी अनुपम जायसवाल,लालगंज चौकी प्रभारी आशुतोष मद्धेशिया, एस आई समर सिंह, का0 चंदन यादव, बृजेश यादव, रामबाबू गोस्वामी,सत्य निशा पांडे, हेडकान्सटेबुल प्रकाश चंद्र यादव, संजय सिंह, संजय कुमार, बलराम पाल, का0 रंजीत कुमार,धर्मेंद्र यादव, नरसिंह पटेल मौजूद रहे ।

ग्रामीणो ने कहा,घर से गिरफ्तार की है पुलिस
दलनछपरा (बलिया)। दोकटी थाना क्षेत्र के चौबे की दलकी गांव में गोली चलाने की घटना के मामले में पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि दोकटी पुलिस ने सभी आरोपियों को रात के समय उनके घरों से गिरफ्तार किया। फायरिंग की घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल था, ऐसे में पुलिस की इस कार्रवाई को लोग सुरक्षा की दिशा में अहम कदम मान रहे हैं।



