स्वास्थ्य विभाग का छापा,पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर नहीं मिले कागजात,संचालकों में मचा हड़कंप

रसड़ा (बलिया)।स्थानीय नगर के मोहल्ला उत्तर पट्टी और पानी टंकी रोड में संचालित हो रहे चार पैथोलॉजी, डिजिटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की बुधवार को जिले के स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने जांच-पड़ताल किया। जांच टीम ने यह कार्रवाई एक व्यक्ति द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत पर की गई। स्वास्थ्य टीम के पहुंचते ही पैथोलॉजी संचालकों में हड़कंप मच गया। जांच टीम के आने की भनक लगते ही एक पैथोलॉजी संचालक अपनी दुकान बंद कर भाग गया। जांच के दौरान किसी सेंटर के संचालकों ने कोई कागजात नहीं दिखाया। नोडल अधिकारी ने सभी केंद्र संचालकों को दो दिन के अंदर कागजात दिखाने का निर्देश दिया। जांच टीम में नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. योगेंद्र दास, एसीएमओ डॉ. पद्मावती गौतम, प्रशासनिक अधिकारी योगेश पांडे, हेल्थ एजुकेटर अजय सिंह आदि रहे।



