
लालगंज(बलिया) । दोकटी थाना क्षेत्र के चौबे की दलकी गांव में सोमवार को हुई कथित हवाई फायरिंग की घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे आधा दर्जन बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने गांव में एक के बाद एक तीन राउंड फायरिंग की। इसके बाद हथियार लहराते हुए सभी बदमाश तेजी से मौके से फरार हो गए।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आरोपी भाग चुके थे। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया, जिसे अपने साथ ले गई। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस घटना से इनकार कर रही है और कह रही है कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई।
क्षेत्र में लगातार हो रही हवाई फायरिंग की घटनाओं से लोगों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों का मानना है कि गुटों के आपसी टकराव के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं है।
लालगंज । दोकटी थाना की लालगंज चौकी क्षेत्र मे छः माह मे तीसरी बार दिन दहाडे खुलायाम हवाई फायरिंग हुयी और पुलिस उस घटना से ईनकार करती रही ।
6 अगस्त 2025 को सेमरिया ढाला पर शराब तस्करो के बर्चस्व की लड़ाई मे गोली चली यही नहीं 11 जनवरी 2026 को हृदयपुर माली बस्ती मे दो पक्षों मे हुयी मारपीट मे चाक़ू और गोली चली तथा 19 जनवरी को चौबे की दलकी गाँव मे दिन दहाड़े मोटरसाईकिल सवार हथियार लहराते फायर कर चलते बने स्थानीय लोगो की सुचना पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय लोगो के सामने मौके से खाली खोखा भी उठाकर लें गयी किन्तु पुलिस अनभिज्ञता जताती रही । इस तरह की घटना से पूरा क्षेत्र सहमा सहमा है ग्रामीणों का कहना है की यही हाल रहा तो कभी कुछ भी हो सकता है ।



