
रसड़ा (बलिया)।नगर के मुंसफी मोड़ के समीप स्थित संचालित सब रजिस्ट्रार कार्यालय को तहसील परिसर में स्थापित करने की मांग को लेकर आंदोलनरत तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना 21वें दिन सोमवार को भी जारी रखा। अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि उनकी मांग को शीघ्र पूरा नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया, महामंत्री रविकांत श्रीवास्तव बबलू, त्रिलोकी नाथ सिंह, सतीश चंद्र द्विवेदी, सुनील कुमार श्रीवास्तव, रमेश यादव, आलोक कुमार तिवारी, सुभाष यादव, विंध्याचल, अमरजीत, विजय प्रकाश, अरविंद यादव, श्रीप्रकाश त्रिपाठी, इंद्रजीत गुप्त आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।



