कार्यवायीक्राइमबलियाबिग ब्रेकिंगलालगंजशराब

पुलिस की बड़ी कार्यवायी 150 लीटर शराब बरामद

लालगंज (बलिया)। लालगंज पुलिस ने गुरुवार की रात शिवपुर घाट पर मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मौके से 17 पेटी 8 पीएम ब्रांड की 180 एमएल अंग्रेजी शराब (कुल लगभग 150 लीटर) बरामद की है। इसके साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त एक अज्ञात महेंद्रा बोलेरो वाहन तथा एक अपाचे मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया गया है।
छापेमारी के दौरान बोलेरो चालक एवं अन्य शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज चौकी प्रभारी आशुतोष मद्धेशिया अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों नरसिंह पटेल, महेंद्र पटेल एवं रंजीत कुमार के साथ मादक पदार्थों की रोकथाम अभियान के तहत सेमरिया क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शिवपुर घाट पर एक बोलेरो वाहन में भारी मात्रा में शराब लदी हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवपुर घाट पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से शराब की खेप बरामद कर ली, जबकि बोलेरो चालक एवं शराब तस्कर फरार हो गए। बरामद बोलेरो वाहन की पहचान की जा रही है।
इस संबंध में पुलिस ने मुकेश यादव पुत्र सुदामा यादव, निवासी रामफल टोला, ख्वासपुर, भोजपुर (बिहार) के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button