एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंग

तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई,दो अधेड़ की मौत


बांसडीह (बलिया)। बांसडीह–सहतवार मार्ग पर बुधवार की शाम सहतवार थाना क्षेत्र के सुरहिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराकर गड्ढे में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान सुखपुरा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव निवासी 49 वर्षीय पंचरत्न प्रजापति और 47 वर्षीय धीरेन्द्र कपाड़िया के रूप में हुई है। दोनों सहतवार से बांसडीह की ओर जा रहे थे। सुरहिया मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे दोनों गड्ढे में जा गिरे।
बताया जा रहा है कि पंचरत्न प्रजापति गांव के ही एक व्यक्ति से बाइक मांगकर धीरेन्द्र कपाड़िया के साथ किसी गांव में शादी से संबंधित बातचीत करने गए थे और वहीं से लौटते समय यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने परिजनों को अवगत कराया। गांव में खबर पहुंचते ही मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button