कार्यक्रमबलियासम्मान

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने औषधि निरीक्षक का किया विदाई सम्मान


बलिया। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, बलिया की ओर से आदर्श उत्सव वाटिका में औषधि निरीक्षक श्री धेश्वर शुक्ला के विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के दवा व्यापारियों ने एक स्वर में उनके चार वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए भावुक विदाई दी।

समारोह को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि औषधि निरीक्षक श्री शुक्ला अपने कार्यकाल के दौरान सभी के लिए सहज, सरल और सहयोगी रहे। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि उनकी नवीन तैनाती गोरखपुर में और भी अधिक शानदार व सफल हो।

औषधि निरीक्षक श्री धेश्वर शुक्ला ने कहा कि बलिया के संगठन के साथियों के साथ बीते चार वर्ष अत्यंत सहयोगात्मक रहे। उन्होंने दवा व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि दवाओं की खरीद और बिक्री हमेशा बिल के माध्यम से ही करें, जिससे व्यवस्था पारदर्शी और सुरक्षित बनी रहे।

इस अवसर पर अनिल त्रिपाठी, विशाल, संजय दूबे, राजकुमार सिंह, राजेश, लाल बहादुर वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, शुभम प्रकाश, संदीप अग्रवाल, वरुण तिवारी, बालमुकुंद गुप्ता, संदीप यादव, संतोष चौरसिया, बिनोद गुप्ता, अमिताभ श्रीवास्तव, प्रखर गोयल, आनंद राय, डीआरएक्स मुमताज अहमद, शैलेश दुबे, आदित्य पाण्डेय, चंदन मिश्रा, राजेंद्र राय, हरेराम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में दवा व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद सिंह ने की, जबकि संचालन बब्बन यादव ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button