कार्यक्रमधरना प्रदर्शनबलियारसड़ा

रसड़ा तहसील में अधिवक्ताओं का बाहरवें दिन धरना जारी


रसड़ा(बलिया)।उप निबंधक कार्यालय को तहसील परिसर में स्थापित करने की मांग को लेकर तहसील बार एसोसिएशन रसड़ा की ओर से अधिवक्ताओं ने बारहवें दिन मंगलवार को अनिश्चितकालीन धरना दिया।अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती तब तक वह अपना आंदोलन आंदोलन जारी रखेंगे। अधिवक्ताओं ने बताया कि इसके लिए विगत वर्ष में भी आंदोलन किया गया था, लेकिन उनकी मांग अभी तक पूरी नहीं हुई।इसको लेकर वह एक बार फिर तहसील के बरामदे में आंदोलन शुरू कर दिया है। इस धरना में आए बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य प्रत्याशी अरविंद तिवारी ने भी उनकी मांग पर अपना समर्थन दिया है। धरना में अधिवक्ता विनोद कुमार यादव, सुनील चौरसिया, रविकांत श्रीवास्तव बबलू, देवेन्द्र तिवारी, गिरीश नारायण सिंह, जमशेद अली, सुबास यादव, अनिल प्रजापति, भानु प्रताप सिंह, शैलेश सिंह, अजीत ठाकुर, श्रीप्रकाश त्रिपाठी, वीरेन्द्र राम, अमरेंदु सिंह, देवेन्द्र सिंह, रजनीश मिश्र आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button