बलियारसड़ा

बिहार के सीएम व उप्र के कैबिनेट मंत्री के खिलाफ पुलिस को दी गई तहरीर


रसड़ा (बलिया)।क्षेत्र के समाजसेवी व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव जावेद अंसारी जाम के नेतृत्व में कुछ लोगों ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप्र के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के खिलाफ रसड़ा कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर इनके द्वारा किए गए कृत्य से मुस्लिम समाज काफी आहत हैं।यह अत्यंत निंदनीय व दुखद है।इस मौके पर सुनील मौर्य, सुजीत बजरंगी, धीरज तिवारी, शहाबुद्दीन अंसारी, खैरुल बशर, जमशेद राईन, रमजान उर्फ शहबान, शमीम अख्तर राईन, एकलाख कुरैशी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button