कार्यक्रमबलिया

प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गए, प्रधान संघ के पूर्व मंडल अध्यक्ष विमल पाठक


दुबहड़ (बलिया)। दुनिया से चले जाने के बाद भी इंसान के विचार और कर्म लंबे समय तक याद बनकर लोगों के मानस पटल पर छाए रहते हैं। उक्त बातें दुबहर ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह ‘पुन्ना’ ने प्रधान संघ के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं नगवा के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि विमल पाठक के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहीं। कहा कि स्व. विमल पाठक एक जिंदा दिल इंसान होने के साथ ही विकास पुरुष भी थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में नगवा ही नहीं बल्कि अगल-बगल के ग्राम पंचायतों के विकास के लिए तत्पर रहते थे। आज उन्हीं की देन है कि नगवा सहित आसपास के गांव में बरसों से विवादित रास्ता सुगमता से बन गया। जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है।
प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिजनों द्वारा श्रद्धांजलि सभा के साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए हवन-पूजन एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में आचार्य पं0 अश्वनी कुमार उपाध्याय, निर्मल पाठक, पूर्व प्रधान मुन्ना पाठक, सुनील सिंह, घनश्याम पांडेय, सभासद दद्दन यादव, सर्वजीत गिरी, रणजीत सिंह, गोविंद पाठक, भरत पाठक, प्रेमजी चौबे, सुशील पाठक, खन्नू पाठक सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।
दुबहड़, से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button