बलिया

बलिया से उमरा के लिए मक्का रवाना हुए अधिवक्ता अहमद हसन


बलिया।शहर के बिशुनीपुर निवासी अहमद हसन एडवोकेट अपनी माता (वाल्दह) और बड़ी बहन के साथ शुक्रवार की सुबह लखनऊ एयरपोर्ट हवाईअड्डे से उमरा करने के लिए मक्का शरीफ को रवाना हुए। अधिवक्ता अहमद हसन अपनी मां और बहन के साथ आवास से गुरुवार की रात में लखनऊ पहुंचे। यहां उनके आवास से उनके परिवार के लोगों समेत दोस्त-साथी, रिश्तेदारों ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत कर उमरा करने के लिए रवाना किया।इस दौरान अधिवक्ता के छोटे भाई मान्यता प्राप्त पत्रकार जमाल आलम भावुक हो गए। पत्रकार जमाल आलम अपने बड़े भाई और मां व बहन को एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचाने के लिए साथ गये थे।उमरा एक पवित्र इबादत है, इसलिए जाने वाले लोग बेहद उत्साहित और भावुक दिखाई देते हैं।

पड़ोसी और रिश्तेदार भी उनसे मिलने पहुंचे।सभी लोग दुआएं करते हैं कि उनका सफर आसान और मुबारक रहे। वहां से अपने सभी पड़ोसियों, दोस्त व रिश्तेदारों के लिए भी दुआएं लेकर लौटें।इस दौरान उनके आवास पर शहर के मान्यता प्राप्त पत्रकार असगर अली, समाज सेवी सुरेश शाह, हाजी वकील अहमद अंसारी, शकील अहमद अंसारी, अरविंद सिंह ,हरवंश कुमार ,शमीम अहमद, अरमान अली, साजिद अली, इबरार खान, जुलकर नैन उर्फ बादशाह, जामा मस्जिद के सदर अकबर खान, एहसान शेख उर्फ मोनू, शाह आलम, वरिष्ठ समाजसेवी शिबू भाई, अदनान आसीफ, अब्दुल कादीर, अब्दुल सादिक, शाहबाज खान, शहनवाज खान, रेहान खान आदि तमाम संभ्रांत लोगों ने अधिवक्ता अहमद हसन से गले मिलकर उमरा की पवित्र सफर के लिए दुआएं की और उन्हें अपनी मुबारकबाद दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button